बीकानेर में अधिकारी नहीं निभा रहे अपनी जिम्मेदारी एक गेट को ठीक करने लग रहा है इतना समय.. देखें वीडियो

बीकानेर में अधिकारी नहीं निभा रहे अपनी जिम्मेदारी एक गेट को ठीक करने लग रहा है इतना समय.. देखें वीडियो

बीकानेर में अधिकारी नहीं निभा रहे अपनी जिम्मेदारी एक गेट को ठीक करने लग रहा है इतना समय.. देखें वीडियो

 

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। शहर के हालातों को देखकर ये ही लगता है की जिम्मेदारों को कोई मतलब है ही नहीं है। शहर की समस्याओं को लेकर कोई मतलब नहीं है। अधिकारी देखकर भी मौन है। समस्याओं का समाधान हो नहीं रहा है। आमजन परेशान है। यहां तक की नेताओं को भी शहर समस्याओं के समाधान में रुचि कम ही नजर आ रही है। अब तो जिला प्रशासन के सामने ही पब्लिक पार्क के साइड वाला गेट टूट गया। ये कोई आज नहीं टूटा है बल्कि दो-तीन दिन पहले ही टूट गया है। जबकि ये शहर में अंदर और बाहर जाने का मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद ये हालात दयनीय है। इसको लेकर क्यों कोई गंभीर नहीं है। जो काम एक से दो घंटे में हो जाना चाहिए था। इसके बावजूद इसमें समय लग रहा है। आमजन की सुनने वाला कोई नहीं है। न मंत्री, न अधिकारी, न नेता सब बस मानों ऑफिस में ही बैठे है।

मंत्री जी जरा बीकानेर को भी देखों
पिछले कांग्रेस कार्यकाल में बीकानेर तीन मंत्री थे। इस बार भाजपा सरकार में सुमित गोदारा मंत्री है। वहीं जिले की सात में से 6 सीटों पर भाजपा विधायक है। इसके बावजूद शहर के हालात किसी से छुपे नहीं है। वंदे भारत जैसी बड़ी ट्रेनों को संचालन बीकानेर से होना है। लेकिन शहर की सड़कों की हालत किसी से भी छुपी हुई नहीं है

अब जागी कांग्रेस
शहर में समस्याएं लम्बे समय से चल रही है। लेकिन इसको उठाने वाला कोई भी नहीं है। बीते एक महीने से गजनेर रोड के हालात क्या है सभी जानते है। कोई वीआईपी हो या फिर मंत्री इसी रास्ते से जाते है। लेकिन सुध किसी ने नहीं ली। विपक्ष में बैठी कांग्रेस की बात करे तो चुनावों के बाद शहर के स्थानीय मुद्दों को कम ही उठाया है। दो दिन पहले कांग्रेस ने धरना और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा पिछले लंबे समय से कांग्रेस शांत ही नजर आई।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |