कार्यालय अति. मुख्य अभियन्त पीडब्ल्यूडी का घेराव करेगें: देवीसिंह भाटी

कार्यालय अति. मुख्य अभियन्त पीडब्ल्यूडी का घेराव करेगें: देवीसिंह भाटी

बीकानेर। पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने 06.06.2023 को सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री, मुख्य सचिव राजस्थान, सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग, मुख्य अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग, संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर व अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग बीकानेर को पत्र लिखकर हाल ही कोलायत क्षेत्र में निर्मित सडक़ 860 आरडी से राववाला 156 आरडी वाया माणकासर सडक़, 945 आरडी कोलायत लिफ्ट के सामान्तर सडक़ कोलायत लिफ्ट की टेल तक, कोडमदेसर से राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 11 गजनेर चौराहे तक, हाल ही निर्मित सडक़ इंदिरा गांधी मुख्य नहर 750 आरडी से कोडमदेसर वाया भानीपुरा जयमलसर तक, राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 11 से नाल बाईपास से हाडलां भाटियान वाया बच्छासर, कोलासर, अक्कासर व अन्य निर्मित सडक़ों का कार्य जी-शिड्यूल अनुसार नहीं होने के साथ ही बरम कार्य नियमानुसार नहीं करने व सडक़ किनारे से मलबा नहीं हटाने के कारण बारिश होने के बाद सडक़े लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। पूर्व मंत्री भाटी के प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि इस संबंध में वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी दिनांक 0906.2023, शुक्रवार को सुबह 11.00 बजे कार्यालय अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग बीकानेर का घेराव करेगें ।

 

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |