Gold Silver

्बीकानेर में ईद की नमाज अदा की, अमन-चैन की दुआ मांगी

बीकानेर. बीकानेर में रविवार सुबह ईद का त्यौहार मनाया गया, सुबह सवेरे बड़ी ईदगाह पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। इस ईद का मुस्लिम समाज में बहुत महत्व है जो रमजान के सत्तर दिन बाद आती है। आज ही के दिन पूरे देश में ईद मनाई जा रही है। बीकानेर के नयाशहर थाने के पास स्थित ईदगाह में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। ईदगाह परिसर में ही सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान ईदगाह से बाहर भी नमाज अदा हुई। ईद पर बाजारों में भी खास रौनक देखने को मिल रही है। बीकानेर में शनिवार को भी बाजार में काफी भीड़ देखी गई। नए कपड़ों की खरीद के प्रति विशेष उत्साह रहा। वहीं रविवार को सुबह से मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। बकरीद पर सभी धर्म के लोगों ने मुस्लिम भाईयों व मित्रों को शुभकामनाएं दी। सुबह से ही सोशल मीडिया पर भी ईद की शुभकामनाओंका दौर शुरू हो गया है।

Join Whatsapp 26