नर्सिग कर्मियों को मिले केन्द्र के समान पदनाम

नर्सिग कर्मियों को मिले केन्द्र के समान पदनाम

बीकानेर। राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (लोकतान्त्रिक) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनवारी शर्मा ने राज्य सरकार से मांग की है। राज्य के नर्सिंग कर्मचारियों को भी केंद्र के समान पद नाम दिया जाए (नर्सिंग ग्रेड द्वितीय को नर्सिंग अधिकारी) और (नर्सिंग ग्रेड प्रथम को सीनियर नर्सिंग अधिकारी) का पदनाम दिया जाए। शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश में कोरोना के खिलाफ नर्सिंग कर्मचारी अग्रिम मोर्चे के ऊपर लड़ रहे हैं। ऐसे में सरकार का यह फैसला नर्सिग कर्मचारियों को सच्ची सलामी होगी । राज्य सरकार पर इससे कोई वित्तीय भार भी नहीं आएगा। प्रदेश सचिव ओम सिंह गहलोत,प्रदेश मंत्री सतीश कुमार,पीबीएम के अध्यक्ष रमजान तंवर,पीबीएम की महिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता फ्लोरेंस,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष तंवर,प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष शहनवाज भाटी,प्रदेश संगठन महामंत्री रमेश तिवारी,प्रदेश महामंत्री धूमल भाटी,प्रदेश सचिव चंद्रेश गहलोत और महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती पूनम जोशी,महिला बाल विकास की अध्यक्ष बसंती सुथार,प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश जोशी,प्रवक्ता नागेश स्वामी कर्मचारी नेता संतोष शर्मा ने एक स्वर में नर्सिग कर्मचारियों के पद नाम केंद्र के समान करने की मांग की।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |