ABVP का रावण लेकर भागे NSUI कार्यकर्ता 

ABVP का रावण लेकर भागे NSUI कार्यकर्ता 

राजस्थान विश्वविद्यालय में आज ABVP और NSUI द्वारा दशहरे के मौके पर अनूठा प्रदर्शन किया गया। NSUI की ओर से जहां केंद्र सरकार रूपी रावण का दहन किया। वहीं ABVP की ओर से शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने ABVP द्वारा बनाए गए रावण को पहले ही गायब कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में फिर से ABVP कार्यकर्त्ता दूसरा रावण लेकर आए। जिसे यूनिवर्सिटी के गेट पर जलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी यूनिवर्सिटी में तैनात रहे।दरअसल, दशहरे पर ABVP की ओर से शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के पुतले के दहन का कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन इससे पहले ही NSUI के कुछ कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी पहुंचे और शिक्षा मंत्री के पुतले को लेकर गायब हो गए। इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ABVP के प्रदेश मंत्री हुशियार मीणा ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत के चलते NSUI के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय कैंपस में आतंक मचा रखा है। दिनदहाड़े जहां ABVP के कार्यकर्ताओं को डरा धमका कर लूट-पाट हो रही है। वहीं मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन NSUI के दोषी कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। मीणा ने कहा कि अगर मुझ पर कोई भी जानलेवा हमला होता है। या मेरी जान जाती है। तो उसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता जिम्मेदार पहुंचे।वहीं NSUI की ओर से केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया। NSUI के प्रदेश प्रवक्ता रमेश भाटी ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं से जो वादे कर सत्ता में आई। उनमें से अब तक एक भी पूरा नहीं किया। पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। लेकिन सरकार सिर्फ सरकारी संपत्ति बेचने में लगी है। ऐसे में केंद्र की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए आज रावण के रूप में सरकार के नुमाइंदों को जलाया गया है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |