अब स्कूलों में शनिवार को रहेगा अवकाश, 10 नो बैग डे होंगे बच्चे - Khulasa Online अब स्कूलों में शनिवार को रहेगा अवकाश, 10 नो बैग डे होंगे बच्चे - Khulasa Online

अब स्कूलों में शनिवार को रहेगा अवकाश, 10 नो बैग डे होंगे बच्चे

नई दिल्ली । केन्द्र सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी राज्यों में पढ़ाई के घंटे कम करके पाँच से साढ़े पाँच घंटे ही किए जायें। राज्यों को यह निर्देश लागू करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही प्रतिमाह 10 दिन नो बैग डे होंगे। केन्द्र सरकार ने महीने के चार शनिवार में से दो शनिवार को पूर्ण अवकाश और दो शनिवार को हाफ डे लागू करने के भी निर्देश दिए हैं। केन्द्र सरकार ने नई शिक्षा नीति के नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत स्कूलों में पढ़ाई कराने के लिए शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके आने के बाद सभी राज्यों के सभी स्कूलों में पढ़ाई के घंटे कम हो जाएंगे। इसके साथ ही महीने में रविवार के साथ दो शनिवार की भी छुट्टी मिलेगी। पढ़ाई के घंटे कम हो जाएंगे देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में एक सप्ताह के भीतर 29 घंटे ही पढ़ाई कराई जाएगी। सभी स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक 5 से 5.30 घंटे पढ़ाई होगी और दो शनिवार को दो से ढाई घंटे ही क्लास लगेगी। यही नहीं महीने में दो शनिवार की छुट्टी रहेगी। ये शनिवार महीने का दूसरा और चौथा शनिवार हो सकता है। इस दौरान स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले आम विषयों की कक्षाओं की समय सीमा को घटा दिया जाएगा। वर्तमान समय में आम विषयों की लास 45 मिनट होती है जिसक समयावधि कम करके 35 मिनट कर दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि नए शिक्षा सत्र से यह निर्देश लागू हो जायेंगे

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26