
बीकानेर: वीडियो सामने आने के बाद चेता निगम, अब अवैध डेयरी संचालकों को नोटिस







बीकानेर: वीडियो सामने आने के बाद चेता निगम, अब अवैध डेयरी संचालकों को नोटिस
बीकानेर। सूरसागर के पीछे धोबी धोरा क्षेत्र में लोग सड़कों पर घूम रहे पशुओं की समस्या से परेशान हैं। शनिवार को एक पालतू गाय ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद निगम प्रशासन सतर्क हुआ। शनिवार रात को ही इस गाय को पकड़कर निगम गोशाला भेज दिया गया । मिली जानकारी के अनुसार जिस गोवंश की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए, उस गोवंश को निगम दल ने पकड़ कर निगम गोशाला में भेज दिया गया है। आयुक्त के अनुसार, क्षेत्र में कुछ अवैध डेयरी संचालन की शिकायत सामने आई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए जाएं। वहीं क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा और पालतू पशुओं को भी पकड़ने को कहा गया है। सोमवार को क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़ने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।


