Gold Silver

अब हैड कांस्टेबल को हनीट्रैप के मामले फंसाकर मांगे लाखो रूपये

बीकानेर।श्रीगंगानगर में हनीट्रैप के मामले में एक हैड कॉन्स्टेबल ही फंस गया। सीएलजी महिला मेंबर ने अश्लील वीडियो बनाकर 3 से 4 लाख रुपए की डिमांड की। हैड कॉन्स्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के अन्य मामलों में भी शामिल होने की संभावना है। वहीं पकड़े जाने के बाद भी आरोपी महिला सुखप्रीत घबराई नहीं बल्कि डीएसपी सहित सभी पुलिसकर्मियों को धमकाया। थाने आने के बाद जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने सारी वारदात कबूल ली। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

पदमपुर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल गुरदेव सिंह ने बुधवार देर रात मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि थाने की सीएललजी मेंबर सुखप्रीत कौर ने उसे इलाके से गायब हुई एक युवती के उसके घर होने की बात कहकर उसे अपने घर बुलाया। कॉन्स्टेबल के आरोपी सीएलजी मेंबर के घर पहुंचने पर उसने उसे अपने घर के अंदर कमरे में बैठाया और बाहर से दरवाजा बंद करवा दिया। आरोपी महिला के साथ मौके पर एक और महिला भी मौजूद थीं। जिसने उसकी अश्लील क्लिप बना ली।

16 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुखप्रीत कौर पत्नी तेजेन्द्र सिंह (40) और विमला (30) पत्नी पोकरराम निवासी 1 डीडी व आंचल पत्नी मन्नू शर्मा निवासी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से अश्लील क्लिप और लूटपाट की राशि 1420 रुपए बरामद किए है।
16 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुखप्रीत कौर पत्नी तेजेन्द्र

सिंह (40) और विमला (30) पत्नी पोकरराम निवासी 1 डीडी

व आंचल पत्नी मन्नू शर्मा निवासी श्रीगंगानगर को गिरफ्

किया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से अश्लील क्लिप

और लूटपाट की राशि 1420 रुपए बरामद किए है।

जबरन बनाए अश्लील वीडियो हैड कॉन्स्टेबल गुरदेव सिह ने बताया कि सीएलजी सदस्य सुखप्रीत कौर ने एक युवती की बरामदी के मामले में उसे अपने घर बुलाया। कमरे में बंद कर जबरन अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल कर बदनामी का भय दिखा 3-4 लाख रुपए मांगे। घटना के 16 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

बेटे को विदेश भेजने के लिए रची साजिश

आरोपी महिला सुखप्रीत कौर ने बताया कि उसे अपने बेटे को विदेश भेजना है और इसके लिए रुपए की जरूरत थी। इसी कारण उसने यह साजिश रची। सीएलजी मेम्बर होने के नाते सुखप्रीत ने थाने के एचएम की कुछ समय पहले सुनवाई नहीं करने की शिकायत की थी। इसके बाद एचएम गुरदेव उससे दबने लगा। इसी बात का उसने फायदा उठाया। बुधवार को सुखप्रीत ने गुरदेव सिंह को फ़ोन कर बताया कि कुछ दिन पहले गांव से गायब हुई लड़की उसके घर है । इस पर गुरदेव सिंह सुखप्रीत के घर पहुंचा।

Join Whatsapp 26