
कार्यक्रम में गैरहाज़िरी पर बीकानेर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई जिलो के नेताओं को नोटिस




कार्यक्रम में गैरहाज़िरी पर बीकानेर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई जिलो के नेताओं को नोटिस
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर प्रदेशभर के कई जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विकास चिंकारा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जिला अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं।
बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को भी नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह नोटिस बीते दिन आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ प्रदर्शन में शामिल नहीं होने पर जारी किए गए हैं। यूथ कांग्रेस ने इसे महत्वपूर्ण राजनीतिक आंदोलन माना था और सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे नेताओं से अब स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।




