
1 जनवरी से सिर्फ टोल प्लाजा नहीं, इन कामों के लिए भी जरूरी है फास्ट टेक






नई दिल्ली। 1 जनवरी 2021 से सभी 4-व्हीलर्स में फास्ट टेक जरूरी होगा। क्योंकि 1 जनवरी से नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा से कैश लेन खत्म कर दी जाएंगी और सिर्फ फास्ट टेक लेन से ही टोल वसूला जाएगा। फास्ट टेक उन सभी गाडिय़ों के लिए जरूरी है जिन्हें 1 दिसंबर 2017 से पहले खरीदा गया है।
फास्ट टेक नहीं, तो ये काम भी नहीं होंगे
1. ट्रांसपोर्ट गाडिय़ों के फिटनेस सर्टिफिकेट तभी रीन्यू किए जाएंगे जब उनके पास फास्ट टेक होगा।
2. नेशनल परमिट व्हीकल्स के लिए फास्ट टेक को 1 अक्टूबर 2019 से ही अनिवार्य कर दिया गया है।
3. 1 अप्रैल 2021 से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए भी फास्ट टेक को अनिवार्य किया गया है।
4. बिना फास्ट टेक के गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस भी नहीं करवा सकेंगे।
अब तक 2.2 करोड़ फास्ट टेक जारी
नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 25 दिसंबर को जानकारी दी कि एक दिन पहले फास्ट टेक के जरिए टोल कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। 24 दिसंबर को फास्टैग के जरिए 80 करोड़ से ज्यादा का टोल कलेक्शन हुआ। अब हर रोज 50 लाख से ज्यादा के ट्रांजैक्शन भी हो रहे हैं। अब तक तक 2.20 करोड़ फास्ट टेक जारी किए जा चुके हैं।
यहां से ले सकते हैं फास्ट टेक
1. टोल प्लाजा
2. राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद पेट्रोल पंप
3. आरटीओ
4 एनएचएआई ऑफिस
5. अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम
6. बैंक्स जैसे आईसीआईसीआई बैंक,एचडीएफसी और एक्सिस बैंक
7. माई फास्ट टेक एप
फास्ट टेक के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत
1. गाड़ी की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट)
2. केवाईसी डॉक्यूमेंट्स
3. ड्राइविंग लाइसेंस
4. वोटर आईडी कार्ड
5. पैन कार्ड
6. आधार कार्ड
7. पासपोर्ट


