नोखा पालिका ओडीएफ डबल प्लस घोषित, यह उपलब्धि हासिल करने वाली प्रदेश में मात्र तीन पालिकाएं

नोखा पालिका ओडीएफ डबल प्लस घोषित, यह उपलब्धि हासिल करने वाली प्रदेश में मात्र तीन पालिकाएं

खुलासा न्यूज, नोखा। युवा पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर के कुशल नेतृत्व में नोखा नगरपालिका ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जानकारी के अनुसार नोखा नगर पालिका को भारत स्वच्छता अभियान की ओर से ओडीएफ ++ घोषित करते हुए इसका सर्टिफिकेट जारी किया गया है। यह सर्टिफिकेट राजस्थान की मात्र तीन पालिकाओं को घोषित किया है इनमें बीकानेर संभाग से इकलौती नोखा नगर पालिका है। इसके अलावा फतेहपुर और मकराना पालिका को भी यही सर्टिफिकेट दिया गया है। नोखा नगर पालिका के स्वच्छता समिति अध्यक्ष निर्मल भूरा ने नोखा नगर पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर की ओर से प्रेस काँफ्रेंस करते हुए इस उपलब्धि की जानकारी दी एवं सभी नोखावासियों को इस अवसर पर बधाई प्रेषित की। संवाददाता सम्मेलन में भूरा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार नोखा नगरपालिका क्षेत्र में पालिका की ओर से नवाचार एवं नागरिकों का सहयोग लेते हुए संपूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त किया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |