
बीकानेर: फायरिंग मामले में अभी तक नहीं मिला सुराग, चल रही खोजबीन



बीकानेर: फायरिंग मामले में अभी तक नहीं मिला सुराग, चल रही खोजबीन
बीकानेर। बुधवार को सुबह सार्दुलगंज में चायल बंधुओं के घर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वालों का पुलिस को सुराग नहीं मिल पाया है। अधिकारियों के मुताबिक सात अलग-अलग टीमें फायरिंग करने वालों का पता लगाने में जुटी है।
इसके अलावा साइबर सैल भी तकनीकी रूप से खोजबीन में जुटा है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। माना जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए दोनों युवक बीकानेर से बाहर के, हरियाणा साइड के हो सकते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में चायल बंधुओं से रोहित गोदारा ने 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। बुधवार को फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस के खास हैरी बॉक्सर ने ली।




