Gold Silver

BJP नेता के शरीर में नहीं मिलीं गोलियां: एक्स-रे किया तो शरीर में दिखीं दो गोली

नमक कारोबारी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में नावां (नागौर) MLA महेंद्र चौधरी के भाई मोती सिंह चौधरी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को बुधवार को नावां कोर्ट के मजिस्ट्रेट के घर पेश किया जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा। नमक कारोबारी और भाजपा नेता जयपाल पूनियां का मर्डर बाहर से शूटर बुलाकर करवाया गया। इस मर्डर की साजिश काफी पहले से रची जा रही थी। इधर, मंगलवार देर रात सहमति बनने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम करने का निर्णय लिया गया। लेकिन, जब पोस्टमार्टम किया तो पता चला मृतक जयपाल के शरीर में गोलियां भी नहीं मिली। करीब 3 घंटे तक पोस्टमार्टम करने के बाद शरीर में गोली नहीं मिली तो शव प्राइवेट लैब भेजा गया। सूचना मिलते ही एसपी राममूर्ति जोशी मौके पर पहुंचे। यहां पूरे शरीर का एक्स-रे किया तो दो गोलियां नजर आई। बताया जा रहा है कि एक गोली पैर में खिसक गई थी। वहीं दूसरी गोली शरीर के लेफ्ट में दब गई थी। इसके बाद शव को दोबारा नावां हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां दोबारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार मर्डर से पहले मुख्य आरोपी मोती सिंह ने अपने 11 साथियों के साथ मिलकर कारोबारी जयपाल पूनिया की रेकी भी की। फायरिंग के बाद जब पूनिया को जयपुर रेफर किया गया, तो भी मोती सिंह ने उसका पीछा किया था। वह जानना चाह रहा था कि जयपाल जिंदा है या फिर मर गया।

Join Whatsapp 26