Gold Silver

MP में एक महीने में 700% बढ़े निकाह:काजी बोले- आने वाले कानून का डर

देश में लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले की आहट के बीच निकाह की संख्या तेजी से बढ़ी है। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर जैसे 10 शहरों में निकाह की संख्या 42% से 700% तक बढ़ी है। यह खुलासा अक्टूबर से दिसंबर के बीच मस्जिदों में हुए निकाह के आंकड़ों की पड़ताल में हुआ है। निकाह की संख्या में सबसे ज्यादा 700% की बढ़ोतरी रायसेन में हुई है।

निकाह के 10 गुना रजिस्ट्रेशन बढ़े
भोपाल की मसाजिद कमेटी के सचिव यासिर अराफात ने बताया कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में निकाह के करीब 1 हजार आवेदन आए हैं। इनमें से अधिकांश ने अगले कुछ दिनों में ही निकाह की तारीख दिए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि दिसंबर में भोपाल में करीब 950 निकाह हुए हैं। यह पहले हो रहे निकाह की औसत संख्या से ज्यादा है।

इसकी वजह लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल किए जाने के कानून आने की सुगबुगाहट है। इसके अलावा निकाह की संख्या बढ़ने की दूसरी बड़ी वजह कोविड की सख्त बंदिशें लागू होने की आशंका है।

Join Whatsapp 26