राजस्थान में चढ़ने लगा रात का पारा:5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा तापमान - Khulasa Online राजस्थान में चढ़ने लगा रात का पारा:5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा तापमान - Khulasa Online

राजस्थान में चढ़ने लगा रात का पारा:5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा तापमान

 

जयपुर।राजस्थान में दिन के साथ ही अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। कई प्रमुख शहरों में 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ गया। अजमेर, कोटा, जयपुर में रात का मिनिमम टेम्प्रेचर 20 डिग्री सेल्सियस के पास रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य तापमान से भी 5 से 9 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है। गर्मी इतने तेजी से तेवर दिखा रही है कि लोगों ने घर-दफ्तरों में पंखे-एसी शुरू कर दिए हैं।

मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट होने की संभावना है। बावजूद इसके तापमान के औसत से 3-5 डिग्री ऊपर बने रहने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों की मौसम रिपोर्ट देखें तो कोटा का न्यूनतम पारा करीब 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 20.6 पर दर्ज किया गया। कोटा में कल दिन का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह कोटा में फरवरी में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।

इससे पहले यहां कभी फरवरी में इतना अधिक तापमान रिकॉर्ड नहीं हुआ। इसी तरह से जोधपुर के फलौदी में सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। राजधानी जयपुर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह पिछले 11 साल में दूसरी बार है, जब जयपुर में फरवरी में इतना ज्यादा तापमान रहा हो।जयपुर में तापमान बढ़ने के साथ ही तेज धूप हो रही है। रात का पारा भी बढ़ गया है। ऐसे में सोमवार को अपने बच्चे काे धूप से बचाव करती नजर आई विदेशी टूरिस्ट।
इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की आशंका

मौसम विशेषज्ञों ने इस सीजन रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। फरवरी के महीने की रिपोर्ट देखें तो अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर में तापमान बहुत ज्यादा रहा है। इनके अलावा फलौदी, जालौर, पिलानी, भीलवाड़ा में भी दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है, जो अममून मार्च के महीने में जाता है।

भरतपुर में तापमान अधिक होने के कारण जल्द पक रही सरसों।
भरतपुर में तापमान अधिक होने के कारण जल्द पक रही सरसों।
27 फरवरी तक राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 27 फरवरी तक राजस्थान में गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस पूरे सप्ताह राज्य में तेज गर्मी पड़ेगी और इसका सबसे ज्यादा खामियाजा किसानों को उठाना पड़ेगा। तेज गर्मी के कारण रबी की फसलों को ज्यादा नुकसान होगा। इधर, वातावरण में नमी का स्तर भी 50 फीसदी से नीचे आ गया है, ऐसे में फसलों के समय से पहले पकने से नुकसान ज्यादा होगा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (20 फरवरी) न्यूनतम तापमान
अजमेर 34.6 20.4
भीलवाड़ा 35.1 11
अलवर 31.5 11.4
जयपुर 34.2 19.2
पिलानी 35.7 14.4
सीकर 34.0 16.5
कोटा 37.4 20.6
बूंदी 35.6 15
चित्तौड़गढ़ 36.1 12
उदयपुर 34.6 12.4
धौलपुर 36.2 16.3
टोंक 35.7 17.5
बारां 33.4 10.4
सिरोही 32.2 13.6
फतेहपुर 34.8 11.8
करौली 33.5 12.1
बाड़मेर 37.5 19.1
पाली 34.8 18
जैसलमेर 35.2 17.8
जोधपुर 35.7 18.9
फलौदी 38.6 16.8
बीकानेर 35.5 15.9
चूरू 36.0 12.5
गंगानगर 30.0 14.3
हनुमानगढ़ 28.7 13.1
जालोर 35.7 18.8
ये भी पढ़ें

3 घंटे में दिल्ली पहुंचने के 175 रुपए ज्यादा लगेंगे:समझिए- एक्सप्रेस-वे पर एक ही टोल फिर भी क्यों लगेंगे ज्यादा रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को आम लोगों के लिए चालू कर दिया गया है। NHAI ने हाईवे पर चलने वाले लोगों के लिए टोल टैक्स रेट भी जारी कर दिए हैं। 16 फरवरी की रात से टोल वसूलना शुरू कर दिया गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26