निगम अधिकारियों को मिले सद्बुद्वि,यज्ञ कर की कामना






बीकानेर। नगर निगम में 2018 की भर्ती में लगे हुए सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर लगाने की मांग को लेकर बीकानेर नगर निगम के भंडार गृह में सफाई कर्मचारियों ने सद्बुद्धि यज्ञ किया। सफाई कर्मचारियों ने आयुक्त को सद्बुद्धि मिले, इसके लिए मंगलकामनाएं करते हुए हवन में आहुतियां दी।आहुतियां दे रहे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि स्वायत शासन विभाग ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि वर्ष 2018 की भर्ती में लगे हुए सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर ही लगाया जाए अर्थात उनसे वही कार्य कराया जाए, जिसके लिए वो निगम में भर्ती हुए हैं लेकिन बीकानेर नगरनिगम में सफाई कर्मचारी भर्ती में लगे कर्मचारी मूल पदों पर कार्यरत न होकर दूसरे काम कर रहे हैं। ऐसे में बीकानेर शहर की सफाई व्यवस्था भी चौपट हो रही है। सफाई कर्मचारियों ने मांग नहीं माने जाने पर सोमवार से कार्य बहिष्कार की भी प्रशासन को चेतावनी दी है। गौरतलब है कि निगम अधिकारियों की मेहरबानी और राजनीतिक रसूखात के चलते वर्ष-2018 में सफाईकर्मी के पदों पर लगे बहुत से सफाईकर्मी अफसरों की कोठी पर कार्य कर रहे हैं, कुछ सफाईकर्मियों ने तो अपने स्थान पर अन्य को सफाई कार्य के लिए नियुक्त कर दिया है।जानकारी मिली है कि ऐसे प्रतिनियुक्ती पर कार्य करने वालों को चार से पांच हजार रुपए मासिक दिए जा रहे हैं। सरकार और निगम को ऐसे सफाई कर्मचारियों को तुरन्त प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए और ऐसे लोगों को भर्ती करना चाहिए जो अपने काम को महत्व देते हैं।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |