दीपावली की रात से ही बढ़ने लगी ठंड अभी आयी तापमान में गिरावट जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम - Khulasa Online दीपावली की रात से ही बढ़ने लगी ठंड अभी आयी तापमान में गिरावट जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम - Khulasa Online

दीपावली की रात से ही बढ़ने लगी ठंड अभी आयी तापमान में गिरावट जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

खुलासा न्यूज़। जयपुर, कोटा. दीपो का महापर्व दिवाली सोमवार को धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई। मंगलवार को सूर्य ग्रहण होने के कारण गवर्धन पूजन बुधवार को होगा। सूर्य ग्रहण के चलते तड़के साढ़े चार बजे सूतक लग गए हैं। उधर दिवाली के साथ ही मौसम में बदलाव आ गया है। सुबह शाम गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब उत्तर पश्चिमी हवाएं आने लगी है। इससे मौसम शुष्क होने और आसमान साफ रहने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो दिन और रात के तापमान में आने वाले दिनों में और ज्यादा गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के शेखावाटी अंचल में इस बार भी सर्दी ज्यादा पडऩे की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की ओस की बूंदें भी दिखाई देने लगी है। मौसम शुष्क होने और आसमान साफ रहने लगा है। अब द हल्की बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है।
राजस्थान में अब बदलेगा मौसम, मंगलवार को ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश भी हो सकती है
राजस्थान में अब बदलेगा मौसम, मंगलवार को ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश भी हो सकती है

गिर रहा पारा बढ़ रहा सर्दी का जोर
कोटा शहर में इन दिनों मौसम लगातार परिवर्तन हो रहा है। दिन में जरूर मौसम सामान्य बना हुआ हैए लेकिन रात का पारा गिरने से सर्दी का असर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार एक माह पहले ही सर्दी की शुरूआत होने से आगामी दिनों में कड़ाके की सर्दी गिरने के आसार है। पिछले दिनों बेमौसम बारिश होने के बाद से ही मौसम में रात के समय ठंडक होने लगी थी। दिन की अपेक्षा अब रात का लगातार पारा गिर रहा। रात के समय कूलर.एसी बंद हो चुके है। पंखों की गति भी धीमी है। रात दस बजे बाद हवा के कारण मौसम में ठंडक का असर बढ़ जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34.0 व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26