[t4b-ticker]

बीकानेर से खबर- दो पक्ष आपस में भिड़े, परस्पर मुकदमें दर्ज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने नयाशहर पुलिस थाने में परस्पर मामले दर्ज करवाए है। यह घटना नत्थुसर गेट के बाहर जोगमाया मंदिर के पास की है। इस मामले को लेकर एक पक्ष की और से सोनाली पुरी ने प्रहलाद पुरी,सुमित पुरी,नरेश पुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों के साथ उसके सम्पति को लेकर विवाद चल रहा है।

 

प्रार्थिया ने बताया कि इसी के चलते आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान बीच बचाव करने आयी महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष की और से नरेश पुरी ने भुपेन्द्र पुरी,सोना देवी,शांति देवी,जयकिशन पुरी,लालपुरी,विजयपुरी,निलेश पुरी व अन्य महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों से सम्पति का विवाद चल रहा है। जिसके चलते आरोपियों ने उसकी मां के साथ मारपीट की और बीच बचाव करने पहुंची महिलाओं के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर क्रॉस मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp