
बीकानेर से खबर- पीबीएम में युवती की मौत, परिजनों ने बताया यह कारण






खुलासा न्यूज, बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह युवती शॉर्ट सर्किट के चलते झुलस गई थी। गंभीर हालत में पीबीए में भर्ती कराया गया था।
इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में युवती के पिता कैलाशचन्द्र जोशी ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि 3 फरवरी को उसके घ में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गयी थी। जिसमें उसकी बेटी पुजा बुरी तरीके से जख्मी हो गयी थी। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसका आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


