बीकानेर से खबर - किसान भाई ध्यान दें... - Khulasa Online बीकानेर से खबर - किसान भाई ध्यान दें... - Khulasa Online

बीकानेर से खबर – किसान भाई ध्यान दें…

 

खुलासा न्यूज़ लूणकरणसर बीकानेर संवाददाता लोकेश कुमार बोहरा। कार्यालय तहसील लूणकरणसर तहसीलदार प्रेस विज्ञप्ति।तहसील क्षेत्र लुणकनसर के कृषकों को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का निरतंर लाभ प्राप्त किए जाने हेतु सभी पात्र कृषको को ई केवाईसी करवाना आवश्यक है। संबंधित किसान अपने नजदीकी ई मित्र केंद्र पर जाकर दिनांक 31 अगस्त 2022 तक ई केवाईसी आवश्यक रूप से करवा लेवे। संबंधित किसान अपने आवेदन की स्वयं भी केवाईसी कर सकते हैं। ईकेवाईसी के अभाव में संबंधित किसानों को उक्त योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। संबंधित किसान निम्न प्रक्रिया को फॉलो कर स्वयं ई केवाईसी कर सकते हैं।pmkisan.gov.in_ farmer corner- eKYC_enter aadhar no._enter otp___submit

 

खुलासा न्यूज़ लुणकनसर बीकानेर संवाददाता लोकेश कुमार बोहरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर उपखंड स्तरीय समारोह में तहसील क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चित्र प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य पर अलग-अलग विभागों से अलग-अलग कर्मीको सम्मानित किया गया है। समारोह में उपखंड अधिकारी संजीव वर्मा तहसीलदार बनवारी लाल विकास अधिकारी लुणकनसर पंचायत समिति श्रीमती शीला देवी नायब तहसीलदार मदन सिंह द्वारा सम्मान किया गया। वही महिला बाल विकास की महिला पर्यवेक्षक सीमा देवी महिला अधिकारिता विभाग से ज्योति विश्नोई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष बोहरा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सारदा स्वामी को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभाओं को महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती निर्मला दुबे कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़ ने प्रतिभाओं को बधाई दी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26