
बीकानेर से खबर- विवाद में चली गोली, एक गंभीर, ट्रोमा में कराया भर्ती






खुलासा न्यूज, बीकानेर। विवाद को लेकर गोली चलाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीबीएम रेफर किया गया है। फिलहाल ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
इस घटना को लेकर बज्जू पुलिस थाने में प्रार्थी श्रीराम निवासी माणकासर ने सुल्लात खां,रामूराम,श्रवणराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना आज सुबह करीब 8 बजे माणकासर चक 1 एमकेडी की है। इस सम्बंध में घायल प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसके खेत मेें सरसो के पेड़ काटने को लेकर प्रवेश किया। जब प्रार्थी ने आरोपियों को पेड़ काटने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और परिवादी पर फायंरिग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 3 गोलियां चलाई जिसमें परिवादी घायल हो गया। जिसे पीबीएम रैफर कर दिया है। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। परिवादी की रिपोर्ट के आधार धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

