बीकानेर से ख़बर- भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का स्वागत , देखें तस्वीरें.. - Khulasa Online बीकानेर से ख़बर- भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का स्वागत , देखें तस्वीरें.. - Khulasa Online

बीकानेर से ख़बर- भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का स्वागत , देखें तस्वीरें..

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया आज बीकानेर में है। पूनिया कुछ ही देर में रवीन्द्र रंगमंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचने वाले है। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का भव्य स्वागत नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़ टीम ने संयुक्त रूप से किया। जांगिड़ ने बताया कि पूनिया को ओबीसी मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया इसके पश्चात पूनिया, विधायक बिश्नोई ने कपिल सरोवर का जल ग्रहण कर कपिल मुनि मन्दिर में दर्शन कर उसके बाद गुरुद्वारा में मथा टेक कर अमन चैन कि अरदास की। इससे पहले सांखला फांटे पर बीकानेर देखत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत, अभिनन्दन किया। इस दौरान जिला महामंत्री सवाई सिंह तंवर, प्रभारी सुरेन्द्र पाल सिंह टी टी, अशोक मारू, मुरली बिश्नोई, इमिलाल नैन, के के बिश्नोई, प्रभात सिंह भाटी, खिन्याराम सैन, हरिराम धायल सहित देहात भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26