
बीकानेर से खबर- छोड़ते समय हुआ हादसा, दो भाई गंभीर, ट्रोमा में कराया भर्ती





खुलासा न्यूज़, बीकानेर। खेत में नील गाय को भगाने के लिए बारूद से बनी पोटाश छोड़ते समय हादसा हो गया हैं। घटना सेरूणा थाने के झंझेऊ गांव की है। जहां खेत में नील गाय फसल को खराब कर रही थी। उसी को भगाने के लिए दो सग्गे भाईयों कानाराम और कालूराम ने बारूद की पोटास का प्रयोग करते समय यह हादसा हो गया हैं। हादसे से दोनो भाईयों के मुंह और आंखों में बारूद चला गया जिससे दोनो भाईयों के मुंह और आंखें गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनकों ग्रामीणों की मदद से बीकानेर लाया गया हैं। जिनका इलाज ट्रोमा सेंटर में चल रहा हैं। उल्लेखनीय है कि खेतों में जानवरों को भगाने के लिए ऐसे बारूद से बने पोटाश अथवा पटाखों का इस्तमाल किया जाता हैं।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |