Gold Silver

बीकानेर से खबर- धोक लगाने गए 6 दोस्त नहाने के लिए उतरे नहरे में, एक डूबा

खुलासा न्यूज, बीकानेर संभाग। भद्रकाली में धोक लगाने गए 6 दोस्त नहाने के लिए नहर में उतर गए। इस दौरान एक नाबालिग किशोर नहर में डूब गया। घटना हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन थाना क्षेत्र की है। जहां पर सादुल ब्रांच नहर में नहाने के लिए आए 6 लोगों में से एक किशोर डूब गया। जिससे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और किशोर को ढ़ूढने का प्रयास जारी है। बता दे कि आज दिन में श्रीगंगानगर से 6 दोस्त एक साथ भद्रकाली में धोक लगाने आए थें। जिसके बाद सभी नहाने के लिए नहर में उतर गए थे। इसी दौरान हादसा हो गया और नाबालिग किशोर डूृब गया। इस सम्बंध में जंक्शन थाने के एएसआई दिलीप सिह ने जानकारी दी है।

Join Whatsapp 26