
रेल यात्रियों के लिए खबर





खुलासा न्यूज,बीकानेर। जोधपुर मण्डल पर मेडता रोड-बीकानेर रेलखण्डों के मध्य चीलो-अलाय स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 41 पर आरयूबी निर्माण कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा जो 23.01.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-लालगढ-फलौदी-जोधपुर होकर संचालित होगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं
गाडी संख्या 14721, जोधपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा 24.01.24 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 15.15 बजे के स्थान पर 02 घंटे देरी से 17.15 बजे से प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 20476, पुणे-बीकानेर रेलसेवा जो 23.01.24 को पुणे से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा मेडता रोड स्टेशन पर 02 घंटे रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 22475, हिसार-कोयम्बटूर रेलसेवा जो 24.01.24 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा बीकानेर स्टेशन पर 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।


