बीकानेर: यातायात पुलिस ने तैयार किया नया ट्रैफिक प्लान, अब इन रूट पर रहेगा वन-वे

बीकानेर: यातायात पुलिस ने तैयार किया नया ट्रैफिक प्लान, अब इन रूट पर रहेगा वन-वे

बीकानेर: यातायात पुलिस ने तैयार किया नया ट्रैफिक प्लान, अब इन रूट पर रहेगा वन-वे

बीकानेर। शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक प्रेशर और जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत बड़ा बाजार क्षेत्र में दो स्थानों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। पहले यह व्यवस्था अस्थायी रूप से प्रतिदिन तीन घंटे के लिए लागू होती थी, जिसे अब स्थायी रूप दे दिया गया है। शहर में गत दस साल में दोपहिया वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2015 में जहां लगभग 1.75 लाख वाहन थे, तो वह 2025 में दो लाख बढ़ कर लगभग 3.75 लाख तक पहुंच गए हैं। इसी तरह तिपहिया वाहन जो वर्ष 2015 में लगभग 5,000 थे, वर्ष 2025 में अब तक 12,000 से 15,000 तक हो चुके हैं। शहर की जनसंख्या भी बढ़कर 10 लाख पार कर चुकी है। इसके साथ ही सड़कें और ट्रैफिक नियंत्रण की चुनौतियां भी बढ़ी हैं।

यह हैं नए वन-वे रूट
-बड़ा बाजार से कोटगेट या गोगागेट जाने वाले तिपहिया वाहनों को अब मस्जिद के आगे से होकर जाना होगा।
-सुपारी तिराहा बड़ा बाजार से कोतवाली की तरफ जाने वाले मार्ग पर तिपहिया और चौपहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
-कोतवाली से सुपारी तिराहा की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही अनुमत है।
-गुर्जरों की मस्जिद की तरफ से बड़ा बाजार की ओर किसी भी वाहन की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।
-दोपहिया वाहनों के लिए सभी मार्ग पूर्ववत खुले रहेंगे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90000 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 116000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90000 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 116000 |