सचिन पायलट की जगह नया प्रदेशाध्यक्ष?

सचिन पायलट की जगह नया प्रदेशाध्यक्ष?

नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए राजस्थान में सचिन पायलट की जगह नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी की है। एक निजी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार आला कमान ने राज्य में सत्ता और संगठन में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दृष्ठि से ६ साल ५ माह प्रदेशाध्यक्ष पद पर कार्यरत सचिन पायलेट की दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी देने की पेशकश की है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की राय को पूरी तरजीह दी जायेगी। हाईकमान राज्यसभा चुनाव में गहलोत की परफोरमेंस से संतुष्ट है। प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार व राजनीतिक नियुक्तियां भी नए अध्यक्ष के बाद ही होंगी। हाईकमान ने सचिन पायलेट को उनके भविष्य व राजनीतिक कैरियर को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए धैर्य रखने को कहा है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |