वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड: कोरोना के आज एक करोड़ से ज्यादा टीके लगे

वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड: कोरोना के आज एक करोड़ से ज्यादा टीके लगे

देश में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बन गया है। सरकार के मुताबिक, भारत में 27 अगस्त एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए हैं। 16 जनवरी को वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत के बाद सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण है। इसके साथ ही देश में वैक्सीनेशन कवरेज 62 करोड़ को पार कर गया है।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। Cowin पोर्टल के मुताबिक, 16 अगस्त को 92 लाख डोज लगे थे। गुरुवार को देश में 24 घंटे में 79.48 टीके लगाए गए थे। इससे ये आंकड़ा 61.22 करोड़ के पार पहुंच गया था।

इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज रिकॉर्ड वैक्सीनेशन हुआ है। एक करोड़ की संख्या को पार करना एक अहम उपलब्धि है। टीका लगवाने वालों और इस अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।

देश में लगातार दूसरे दिन 40 हजार से ज्यादा केस आए
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दो दिन में कुछ बढ़ी है। बीते 24 घंटे में 44,543 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 32,920 मरीज ठीक हुए और 493 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 11,125 का उछाल आया है। अब 3.38 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में बुधवार को 46,280 केस आए थे।

सबसे ज्यादा केस केरल में आ रहे हैं। यहां बीते दो दिन से 30 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को 30,077 केस आए। इससे पहले यहां बुधवार को 31,445 केस आए थे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |