कांग्रेस में जल्द नियुक्त होंगे नए जिलाध्यक्ष, 28 जिलाध्यक्षों की जाएगी कुर्सी - Khulasa Online कांग्रेस में जल्द नियुक्त होंगे नए जिलाध्यक्ष, 28 जिलाध्यक्षों की जाएगी कुर्सी - Khulasa Online

कांग्रेस में जल्द नियुक्त होंगे नए जिलाध्यक्ष, 28 जिलाध्यक्षों की जाएगी कुर्सी

जयपुर। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन के पेंच कसने शुरू कर दिए हैं। राजस्थान कांग्रेस में अब उदयपुर में हुए चिंतन शिविरफार्मूला के तहत नियुक्त की जाएगी। इसके तहत अब प्रदेश में 28 जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे और 35 जिलाध्यक्ष नए नियुक्त किए जाएंगे। ऐसेमें केवल आठ ही जिलाध्यक्ष ऐसे बचेंगे जो नहीं बदले जाएंगे। इसके लिए नागौर से जाकिर हुसैन गेसावत, जोधपुर देहात से हीराराम मेघवाल,दौसा से रामजी लाल औढ़, बीकानेर शहर से यशपाल गहलोत और बाड़मेर से फतेह खान का इस्तीफा शुरू हो चुका है।उदयपुर चिंतन शिविर फार्मूला यह है कि कोई भी व्यक्ति एक पद पर चार साल या इससे ज्यादा नहीं रहेगा। किसी एक ही नेता को दो बारनहीं बनाया जाएगा। ऐसे में आठ जिलों को छोडक़र सभी में जिलाध्यक्ष बदला जाना तय हो गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासराका कहना है कि राजस्थान उदयपुर में लिया गया संकल्प लागू कर रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है किजयपुर, जोधपुर को कोटा में तीन-तीन जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। उदयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला 20 साल से जिलाध्यक्षहैं। ऐसे में उनकी विदाई भी तय है।दिसंबर 2021 में हुई थी नियुक्तकांग्रेस ने इससे पहले दिसंबर 2021 में 13 जिलाध्यक्षों की नियुक्त की थी। 2020 में हुई बगावत के बाद जब कांग्रेस ने पूरी कार्यकारिणी को रद्द कर दिया था। तभी से कई जिलों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष ही पद पर काम कर रहे हैं। इसके बाद आधे अधूरे जिलों में जिलाध्यक्ष कीनियुक्ति की गई थी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26