
निगम की लापरवाही बिना संसाधन के कर्मचारियों को भेज दिया मौत के मुंह में






खुलासा न्यूज बीकानेर। आखिरकार एक हादसे के बाद करीब एक साल से बंद पड़ा आवारा पशुओं को पकडऩे का काम निगम प्रशासन ने शुक्रवार से शुरू कर दिया है। लेकिन पशुओं को पकडऩे के लिए कर्मचारियों को संसाधन उपलब्ध नहीं करवाये गए, जिसके कारण कर्मचारियों को पशुओं को पकडऩे में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संबंध में मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद व वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि आदर्श शर्मा ने इसका विरोध किया कि निगम प्रशासन इन कर्मचारियों को पशु पकडऩे के संसाधन उपलब्ध करवाए व निगम के अधिकारियों द्वारा इनकी मॉनिटरिंग की जाए, ताकि कहीं कोई परेशान व दिक्कत न हो। बता दें कि पिछले करीब एक साल से निगम की ओर से आवारा पशुओं को पकडऩे का काम बंद था। जिसके कारण शहर में जगह-जगह आवारा पशु दिखने लगे और ये पशु आये दिन दुर्घटनाओं के कारण बन रहे है। अभी दो दिन पूर्व मुरलीधर कॉलोनी में एक आवारा पशु ने बुजुर्ग महिला को घायल कर दिया था। जिसके बाद निगम प्रशासन की आंख खुली और शुक्रवार से पशुओं को पकडऩे का कार्य शुरू किया।


