
जरूरत की खबर:शराब के साथ चखने में खाते हैं मूंगफली तो हो जाइए सावधान






बैक्टीरिया और स्किन पोर्स के बंद होने की वजह से पिंपल फेस पर नजर आता है। लाइफस्टाइल की कुछ आदतें पिंपल्स की वजह हो सकती हैं। शराब पीना भी पिंपल्स होने का एक कारण है। डर्मेटोलॉजिस्ट इस बात को मानते हैं, पर इसका कोई ठोस प्रमाण अब तक नहीं मिला है। रिसर्चर्स ने यह जरूर माना है कि शराब पीने से शरीर के कई हिस्से प्रभावित होते हैं। इस वजह से त्वचा से जुड़ी प्रॉब्लम भी हो सकती है।
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अलेख्या रल्लापल्ली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे फूड आइटम की लिस्ट शेयर की है, जिन्हें खाने से पिंपल्स की परेशानी बढ़ सकती है। इस लिस्ट में उन्होंने शराब और मूंगफली को भी शामिल किया है। जो लोग शराब के साथ चखने के तौर पर मूंगफली लेना पसंद करते हैं, उन्हें डॉ. अलेख्या की फूड लिस्ट जरूर देखनी चाहिए।
डॉ. अलेख्या कहती हैं कि सबका शरीर एक जैसा नहीं होता। इसलिए हर खाना हर किसी के लिए नहीं होता। हमें उन चीजों को खाना चाहिए जिन चीजों से हमारी स्किन अच्छी रहे। शरीर फिट रहे और हम स्वस्थ।
शराब पीने से पिंपल्स क्यों आते हैं?
- शराब टेस्टोस्टेरोन के लेवल को प्रभावित करती है।
- ये पिंपल्स का कारण भी हो सकता है।
- जैसे-जैसे शराब पीते हैं, आपका टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ता है।
- इससे शरीर अधिक एंड्रोजन को प्रोड्यूस करने लगता है।
- इससे आपके शरीर से ज्यादा ऑयल निकलने लगता है।
- फेस से ज्यादा ऑयल निकलने से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं।
- इससे चेहरे पर पिंपल्स आने लगते हैं।
- जो शराब के साथ मूंगफली लेते हैं, उनकी पिंपल्स की परेशानी ज्यादा हो सकती है।


