एनसीआरबी की रिपोर्ट से खुलासा : ठगी में देश में नंबर वन राजस्थान, महिला अत्याचार में तीसरे और हत्या के मामलों में पांचवें स्थान पर

एनसीआरबी की रिपोर्ट से खुलासा : ठगी में देश में नंबर वन राजस्थान, महिला अत्याचार में तीसरे और हत्या के मामलों में पांचवें स्थान पर

एनसीआरबी की रिपोर्ट से खुलासा : ठगी में देश में नंबर वन राजस्थान, महिला अत्याचार में तीसरे और हत्या के मामलों में पांचवें स्थान पर

जयपुर। फाइनेंस फ्रॉड के मामले में राजस्थान देशभर में पहले स्थान पर है। नेशनल क्राइम रिकॉड्‌र्स ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में आर्थिक अपराध (रुपयों के लेनदेन के मामले) के देश में 1 लाख 98 हजार 916 मामले दर्ज हुए। इनमें से सबसे ज्यादा 27,675 मामले राजस्थान में दर्ज कराए गए।

आर्थिक अपराध के मामलों में तेलंगाना दूसरे नंबर पर है। यहां 22 हजार 881 मामले दर्ज हुए। तीसरे नंबर पर उत्तरप्रदेश में 23 हजार 428, महाराष्ट्र में 19 हजार 803 और आंध्रप्रदेश में 8 हजार 664 मुकदमे दर्ज हुए।

महिला के खिलाफ होने वाले अपराध (क्राइम अगेंस्ट वुमन) और हत्या के मामले में राजस्थान टॉप-5 राज्यों में शामिल है। वहीं पूरे देश की बात करें तो NCRB की क्राइम इन इंडिया-2023 की रिपोर्ट के अनुसार संज्ञेय अपराध (गंभीर प्रकृति के अपराध में बिना वारंट गिरफ्तारी) में 7.2 और साइबर क्राइम में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

2023 में राजस्थान में हत्या के 1804 मामले दर्ज
NCRB के अनुसार, साल 2023 में देशभर में हत्या के 27 हजार 56 मामले दर्ज हुए। देशभर में हत्या के मामलों में राजस्थान 1 हजार 804 केस के साथ पांचवें नंबर पर रहा।

उत्तरप्रदेश पहले नंबर पर रहा, जहां हत्या के 3 हजार 206 मामले दर्ज हुए। दूसरे नंबर पर बिहार में 2 हजार 862, तीसरे पर महाराष्ट्र में 2 हजार 208 और चौथे पर मध्यप्रदेश में 1 हजार 832 मामले दर्ज हुए।

वहीं, 2023 में देशभर में महिला अत्याचार के 4 लाख 48 हजार 211 मामले दर्ज हुए। इनमें सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए।

साइबर क्राइम में 8वें नंबर पर प्रदेश
साइबर क्राइम में देशभर में 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में साल 2023 के दौरान साइबर क्राइम के 86 हजार 420 केस दर्ज हुए। फ्रॉड लैंगिक शोषण और फिरौती इसके प्रमुख कारण रहे। साइबर क्राइम में राजस्थान 8वें नंबर पर रहा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 109200 रेट , 22 कैरट 114200 चांदी 150200 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 109200 रेट , 22 कैरट 114200 चांदी 150200 |