
कल से शुरू होगी नवरात्रि, घट स्थापना के लिए यह रहेगा मुहूर्त, जानिए पूजा की पूरी विधि





कल से शुरू होगी नवरात्रि, घट स्थापना के लिए यह रहेगा मुहूर्त, जानिए पूजा की पूरी विधि
15 अक्टूबर को घट स्थापना के साथ नवरात्रि शुरू हो रही है, जो कि 23 तारीख तक रहेगी। 24 को दशहरा मनेगा। इस बार भी अंग्रेजी तारीखों और तिथियों का तालमेल बना रहेगा। इससे शक्ति पूजा के लिए पूरे नौ दिन मिलेंगे। रविवार को शक्ति पर्व शुरू होने से देवी का वाहन हाथी रहेगा, जो कि सुख और समृद्धि का संकेत माना जाता है। इस बार घट स्थापना के लिए दिनभर में एक ही शुभ मुहूर्त है, जो सुबह 9.27 से शुरू होगा।
कलश स्थापना का अर्थ है नवरात्रि के वक्त ब्रह्मांड में मौजूद शक्ति तत्व का घट यानी कलश में आह्वान करना। शक्ति तत्व के कारण घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। नवरात्रि के पहले दिन पूजा की शुरुआत दुर्गा पूजा के लिए संकल्प लेकर ईशान कोण (पूर्व-उत्तर) में कलश स्थापना करके की जाती है।
1. नवरात्रि में स्थापित कलश नकारात्मक ऊर्जा खत्म कर देता है। इससे घर में शांति रहती है।
2. कलश को सुख और समृद्धि देने वाला माना गया है।
3. घर में रखा कलश माहौल भक्तिमय बनाता है। इससे पूजा में एकाग्रता बढ़ती है।
4. घर में बीमारियां हों तो नारियल का कलश उसको दूर करने में मदद करता है।
5. कलश को भगवान गणेश का रूप भी माना जाता है, इससे कामकाज में आ रही रुकावटें भी दूर होती हैं।


