राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव : दो क्विंटल फूलों से खेली होली, बांस की धमक, लयकारी की चमक और होली के गानों से झूमा बीकानेर - Khulasa Online राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव : दो क्विंटल फूलों से खेली होली, बांस की धमक, लयकारी की चमक और होली के गानों से झूमा बीकानेर - Khulasa Online

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव : दो क्विंटल फूलों से खेली होली, बांस की धमक, लयकारी की चमक और होली के गानों से झूमा बीकानेर

खुलासा न्यूज, बीकानेर। यहां डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में रविवार रात ‘संस्कृति के रंग होली के संग’ कार्यक्रम में होली के लोक गीत, भगवान जगन्नाथ की होली को साकार करते देशभर के नृत्यों ने होली की मस्ती से हजारों दर्शकों को झुमा दिया। दो क्विंटल फूलों से खेली गई होली ने रंग और आनंद के इस त्योहार की मस्ती को और बढ़ा दिया। इससे पूर्व इस कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र की लावणी ने मस्ती का आलम बनाया तो राजस्थान की गेर में होली के आनंद को दुगना कर दिया। इतना ही नहीं, भगवान की होली को भी स्टेज पर कलाकारों ने साकार कर दिया। इसमें भगवान भगवान जगन्नाथ को समर्पित गोटी पुआ नृत्य में स्त्री रूप धारी लड़कों के करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, तो असम का लोक नृत्य बीहू, गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों में होली के दौरान करीब एक हफ्ते तक चलने वाला राठवा डांस, हरियाणा के होली के फाग गीतों संग मस्ती भरे नृत्य तथा गुजरात का मणिहारो रास जैसी प्रस्तुतियों ने होली की मीठी शरारतों और व्यंग्यों को जीवंत कर दिया। इनके साथ ही राजस्थान के शोखावाटी अंचल का चंग नृत्य, बाड़मेर और जालोर की गेर, आंगी गेर, ब्रज की होली की प्रस्तुतियों से ऐसा लगा मानो होली आज ही है। इतना ही नहीं, राजस्थान का चरी नृत्य, पंजाब का भांगड़ा डांस भी होली के आनंद को कई गुना बढ़ा दिया।

 


राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव : केंद्रीय मंत्री रूपाला ने महोत्सव को बताया एक भारत-श्रेष्ठ भारत

बीकानेर। केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला रविवार को राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में आए। वे महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख अभिभूत हुए। उन्होंने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप एक भारत-श्रेष्ठ भारत का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर को बधाई दी। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि इस महोत्सव में करीब 1500 आर्टिस्ट शरीक हो चुके हैं। उन्होंने पायोजी मैंने राम रतन धन पायो… पेश किया। इस अवसर पर दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने पद्मश्री सिंगर सोमा घोष, सुभद्रा देसाई, विद्या शाह और रश्मि अग्रवाल को सम्मानित किया।

 

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26