नापासर: गीता देवी बागड़ी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 में मचाई धूम

नापासर: गीता देवी बागड़ी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 में मचाई धूम

नापासर: गीता देवी बागड़ी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 में मचाई धूम

खुलासा न्यूज। नापासर स्थित श्रीमती गीता देवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तरीय कला उत्सव 2025 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।व्याख्याता श्रीमती डिंपल मिरचंदानी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट सफलता हासिल की।कहानी वाचन प्रतियोगिता में यशवी मेघवाल एवं मान्यता जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।नाटक प्रतियोगिता में पूर्णिमा सियाग, बसंती ज्याणी, संध्या मेघवाल व प्रियंका भाकर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में मोहिता पारीक, मोनिका पारीक, राधा ज्याणी व राखी पारीक ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
वहीं सामूहिक गायन प्रतियोगिता में रिद्धि सैन एवं सरस्वती प्रजापत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन स्वामी ने सभी विजेता छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |