Gold Silver

नानूराम संस्कर्ता राजस्थानी साहित्य सम्मान बारां के डॉ.ओम नागर को

खुलासा न्यूज़

बीकानेर लोकेश कुमार बोहरा।। नानूराम संस्कर्ता राजस्थानी साहित्य सम्मान समिति की ओर से हर साल दिए जाने वाला नानूराम संस्कर्ता राजस्थानी साहित्य सम्मान इस बार ग्राम अंताना जिला बारां के कवि, डायरीकार डॉ.ओम नागर को दिया जाएगा।
नानूराम संस्कर्ता राजस्थानी साहित्य सम्मान समिति के संयोजक रामजीलाल घोड़ेला एवम् शिवराज संस्कर्ता ने बताया कि तीन स्वतंत्र निर्णायकों की
समिति ने सम्मान हेतु प्राप्त प्रस्तावों में से नागर की डायरी विधा की किताब ‘हाट’ का चयन किया है। इस बार गद्य विद्या पर घोषित हुए सम्मान में निर्णायक दल में वरिष्ठ कवि, कहानीकर निशांत पीलीबंगा, साहित्य अकादेमी के युवा पुरस्कार से सम्मानित कवि चित्रकार राजूराम बिजारणियां, साहित्य मर्मज्ञ प्रधानाचार्य ओंकार नाथ योगी थे।
उल्लेखनीय है कि यह सम्मान ख्यातनाम साहित्यकार साहित्य महोपाध्याय
नानूराम संस्कर्ता की स्मृति में प्रतिवर्ष राजस्थानी साहित्यकार की कृति पर दिया जाता है। इससे पूर्व यह सम्मान साहित्यकार मनोज कुमार स्वामी, कवयित्री मोनिका गौड़, व्यंग्यकार नागराज शर्मा निबंधकार डॉ कृष्णलाल बिश्नोई, कवि आलोचक डॉ.नीरज दइया, कवि नवनीत पाण्डे, गीतकार जयसिंह आशावत, साहित्यकार कमला कमलेश, कवि जितेंद्र निर्मोही को दिया जा चुका है।
————————————

संक्षिप्त परिचय
——–:::———

डॉ.ओम नागर

20 नवंबर 1980, गांव-अन्ताना, जिला- बारां,राजस्थान में जन्म ओम नागर युवा कवि, अनुवादक,डायरी लेखक हैं। उनकी राजस्थानी कविता-संग्रह -छियांपताई ,प्रीत ,जद बी मांडबा बैठूँ छूँ कविता , बापू : एक कवि की चितार और “हाट” (राजस्थानी डायरी) हिंदी कविता विधा में देखना एक दिन , विज्ञप्ति भर बारिश, तुरपाई : प्रेम की कुछ बातें, कुछ कवितायें
हिन्दी गद्य में
निब के चीरे से ( हिन्दी डायरी ), प्रेमजी प्रेम (विनिबंध)
प्रकाशित हो चुके हैं।
उनकी कविताओं का अंग्रेज़ी ,मराठी ,बांग्ला , पंजाबी ,कोंकणी ,संताली ,संस्कृत ,गुजराती आदि भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।
इससे पूर्व नागर
साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार,भारतीय ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार,बावजी चतुर सिंह अनुवाद पुरस्कार, सुमनेश जोशी पुरस्कार,राजस्थान पत्रिका सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार, हिन्दी पत्रिका पाखी के युवा शब्द साधक सम्मान, आचार्य निरंजननाथ कविता पुरस्कार, सत्यप्रकाश जोशी कविता सम्मान आदि से सम्मानित हो चुके है। वे इन दिनों मुंबई में निवास करते हैं।

Join Whatsapp 26