नकाबपोश युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म - Khulasa Online नकाबपोश युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म - Khulasa Online

नकाबपोश युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

बीकानेर। शहर में पिछले काफी दिनों से दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे है पहले देखने में आते थे नाबालिगों को हवस का शिकार बनाया जाता था। अब तो हद ही गई रविवार रात्रि को एक मामला सामने आया कि 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हो गई वो भी दो नकाबपोश लोगों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने देर रात्रि को पुलिस थाने पहुंचकर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू की। महिला ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि दोपहर साढ़े तीन बजे मुंह धोने के लिए घर से बाहर आई थी, इस दौरान नकाबपोश दो युवक आए और महिला को पकड़ लिया। महिला ने छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन युवकों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला चिल्लाई तो दोनों युवक महिला को पकड़कर घर के अंदर ले गए, जहां महिला का गला दबाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने अज्ञात दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26