Gold Silver

सरसों 350 रुपए टूटी, जौ गिरा, खाने का तेल भी हुआ सस्ता

प्रदेश की अधिकतर मंडियों में शुक्रवार को कारोबार में सुस्ती रही। मंडी में आज गेहूं के भाव स्थिर रहे। जौ के भाव 100 रुपए चढ़कर 3200 रु/ क्विंटल पहुंच गए। बाजरा व सरसों के भाव भी स्थिर ही रहे। चने के भावों में यहां 100 रुपए की तेजी रही, भाव 4700 रु/ क्विंटल रहे। देसी मिल डिलीवरी चना भी 50 रुपए चढ़कर 5000 रु/ क्विंटल बिका।

खाद्य तेलों में एक बार फिर 70 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली। खाद्य तेल के टिन 20 से 70 रुपए तक सस्ते हुए। वहीं देसी घी के भाव स्थिर रहे। हालांकि एकाध ब्रांड के भाव नीचे आए हैं। बासमती राइस व चीनी के भाव स्थिर बने हुए हैं।

Join Whatsapp 26