नगर निकाय चुनाव: किसके सिर होगा ताज, फैसला कल - Khulasa Online नगर निकाय चुनाव: किसके सिर होगा ताज, फैसला कल - Khulasa Online

नगर निकाय चुनाव: किसके सिर होगा ताज, फैसला कल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले की तीन नगरपालिका में अध्यक्ष के लिए मतदान रविवार को होगा। इसके बाद फैसला होगा कि किसके सिर पर ताज होगा? तीनों निकायों में अलग अलग हालात बने हुए है। जहां श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा अपने ही बागी से दो दो हाथ करने को मजबूर है तो नोखा में उसका मुकाबला एनसीपी से है। केवल देशनोक नगर पालिका में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा।
कहां, क्या है स्थिति…
श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में 40 सीट हैं। इसमें 23 पर भाजपा,14 पर कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय की जीत हुई है। यहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत है। लेकिन भाजपा की बागी उम्मीदवार ने यहां गणित बिगाड़ दिया है। कांग्रेस की ओर से तय प्रत्याशी और निर्दलीय के नाम वापसी के बाद अब भाजपा के मानमल शर्मा व निर्दलीय प्रीति शर्मा के बीच मुकाबला है।
नोखा नगर पालिका में 45 सीट हैं। इसमें एनसीपी 28 पर,15 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय की जीत हुई है। यहां एनसीपी को स्पष्ट बहुमत है और उसका बोर्ड बनना तय है। पिछले चुनाव में नोखा में एनसीपी का बोर्ड बना था। यहां एनसीपी के नारायण झंवर व भाजपा के श्रीनिवास झंवर के बीच मुकाबला है। हालांकि सुनील झंवर भी मैदान में है।
देशनोक नगर पालिका में 25 सीट हैं। इसमें 11 पर कांग्रेस, 10 पर भाजपा और एक कांग्रेस समर्थित,एक एनसीपी,2 पर निर्दलीय की जीत हुई है। यहां कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी है और उसका बोर्ड बनने के कयास लगाएं जा रहे है। हालांकि मामला बराबरी का है। फिर भी ऊंट किस करवट बैठेगा। यह तो मतगणना के बाद ही तय हो पाएगा। कांग्रेस की ओर से ओप्रकाश मून्दड़ा तथा भाजपा की ओर से नथमल सुराणा के बीच सीधी टक्कर है।
अध्यक्ष पद के लिए मतदान कल
अध्यक्ष पद के लिए मतदान 7 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान खत्म होने के बाद तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।
उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान 8 को
नगरीय निकायों के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 8 फरवरी को संपन्न होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26