भारत का न्यूयॉर्क बनने की राह पर मुंबई, देशभर में मरने वालों की संख्या 200 पार, पॉजिटिव 6000 से अधिक

भारत का न्यूयॉर्क बनने की राह पर मुंबई, देशभर में मरने वालों की संख्या 200 पार, पॉजिटिव 6000 से अधिक

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना का कहर जारी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई न्यूयॉर्क की राह पर है। मुंबई देश में कोरोनावायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुकी है। देश में कोरोना का हर 10वां केस और पांचवीं मौत यहीं हो रही है। मुंबई में गुरुवार तक कुल 876 केस सामने आ चुके थे। यह महाराष्ट्र के कुल मामलों का तकरीबन 64 प्रतिशत और देश का 13प्रतिशत है। गुरुवार को मुंबई में 162 नए केस सामने आए और 5 मौतें हुईं। इस महानगर में कोरोना से अब तक 54 लोगों की जान जा चुकी है। यह राज्य की कुल मौतों का 55प्रतिशत और देश की कुल मौतों का 24प्रतिशत है। अब तक देशभर में मरने वालों की संख्या 200 पार हो चुकी है। वहीं पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6000 से अधिक पहुंच गया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |