बीकानेर/ मुक्ताप्रसाद में विवाहिता फांसी पर झूलते ही झटके साथ गिरी नीचे, पति शक के घेरे में

बीकानेर/ मुक्ताप्रसाद में विवाहिता फांसी पर झूलते ही झटके साथ गिरी नीचे, पति शक के घेरे में

खुलासा न्यूज, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 35 वर्षीय विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मुक्ताप्रसाद की है। मृतका का पति शक के घेरे में है। पुलिस ने मृतका के भाई को फोन किया तो वह आगरा से रवाना हो गया है। भाई ने उसके आने से पहले पोस्टमार्टम ना करने की बात कही है। मृतका का शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार सुबह भाई के पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच एएसआई अशोक कुमार कर रहे हैं। मृतका की शादी 11 साल पहले मानेन्द्रु से हुई थी। उसके एक 11 साल का बेटा व एक चार साल की बेटी है।

यह है पूरा मामला
आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे नुपुर शर्मा पत्नी मानेन्द्रु शर्मा ने फांसी लगा ली। सूचना पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि नुपुर ने घर के ऊपरी हिस्से में बने बरामदे में चद्दर से फंदा बनाकर फांसी लगाई। फांसी झूलते ही झटके के साथ नीचे गिरी। मौकै पर ही मृत्यु हो गई। घटना के वक्त देवर नहा रहा था, वहीं सास भी घर में थी। पति व ससुर जस्सूसर गेट स्थित अपनी आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान में थे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |