सांसद बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे को दे डाली नसीहत - Khulasa Online सांसद बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे को दे डाली नसीहत - Khulasa Online

सांसद बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुधरा राजे को दे डाली नसीहत

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस पार्टी में मचे अंदरूनी घमासान के बीच अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सांसद हनुमान बेनीवाल का एक ताज़ा बयान सामने आया है। सांसद बेनीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ ही भाजपा को भी आड़े हाथ लिया है। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को नई पार्टी बनाने की नसीहत भी दे डाली
भाजपा छोड़, नई पार्टी बनाएं वसुंधरा
सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को बीकानेर प्रवास के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान में अब वसुंधरा राजे की फिल्म ख़त्म हो चुकी है। अगर उनमें जऱा भी स्वाभिमान है तो उन्हें अब भाजपा छोडक़र नई पार्टी बना लेनी चाहिए।
बेनीवाल ने कहा कि एक वक्त था जब वसुंधरा राजे का जलवा हुआ करता था। उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग दौडक़र आते थे। पर अब स्थितियां बदल गई हैं। राजस्थान में उनकी फिल्म ख़त्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राजे के बीकानेर में प्रस्तावित दौरे में लोगों की संख्या उनकी स्थिति बता देगी
गहलोत-वसुंधरा गठजोड़, प्रदेश का बुरा हाल
सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने बयानों में एक बार फिर आरोप लगाते हुए गहलोत-राजे गठजोड़ का जि़क्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच गठजोड़ ने राजस्थान का बुरा हाल करके छोड़ दिया है
ताकत दिखाएगी रालोपा’
सांसद बेनीवाल ने कहा कि विगत वर्षों में रालोपा प्रदेश की आवाज़ बनकर उभरी है। चाहे बात राज्य सरकार की हो, या केंद्र सरकार की रालोपा ने जनविरोधी नीतीयों के खिलाफ मजबूती के साथ अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रालोपा एक बड़ा ‘शक्ति प्रदर्शन करेगी।
अभी वेट एन्ड वॉच, स्थितियों पर नजऱ
सांसद बेनीवाल ने कहा है कि वर्तमान में जो राजनीतिक स्थिति है, उसके लिए कांग्रेस के साथ भाजपा भी जिम्मेदार है। इन सभी के बीच आरएलपी ”वेट एंड वॉच” की स्थिति में है। यदि फ्लोर टेस्ट को नौबत आती है तो उस समय निर्णय लेंगे कि क्या करना है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26