Gold Silver

सात लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे अपने मताधिकारी का प्रयोग

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले की 238 ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के साथ उप सरपंच के चुनाव आगामी 28 सितम्बर से होंगे। जिसमें सात लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश की इन ग्राम पंचायतों में समय पर चुनाव नहीं हो पाए थे, जिनके चुनाव कराने के लिए सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उच्चतम न्यायालय के आदेशों की पालना में राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर से पहले चुनाव कराने के लिए चार चरणों में मतदान पूरा करने का निर्णय लिया है। कोरोना महामारी को देखते हुए मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया गया है। चार चरणों में होने वाले चुनाव का पहला चरण 28 सितम्बर को होगा, वहीं दूसरे चरण का मतदान 3 अक्टूबर को, तीसरे का 6 अ क्टूबर को तथा चौथे चरण का 10 अक्टूबर को मतदान होगा। अब 1100 के स्थान पर 900 मतदाताओं पर एक मतदान केन्द्र होगा। सरपंच पद के लिए मतदान ईवीएम से होगा, जबकि पंच पद का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। खास बात यह है कि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की घोषणा बाद में होगी।
इन ग्राम पंचायतों में इतने मतदाता
जिले की छ:ग्राम पंचायतों में 703403 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पंचायत समिति      ग्राम पंचायत   ग्राम पंचायत   वार्ड पोलिंग    स्टेशन मतदाता
पूगल                     37             245            134           93394
कोलायत                 43             317            166           113098
लूणकरणसर             47             425            200           155807
बज्जू                     28             212            108            72683
बीकानेर                  52             492            258            186998
खाजूवाला                31             237             120            85423

कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन
राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार आगामी समय में होने वाले पंचायतीराज चुनावों में कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम व बचाव को लेकर जारी गाइडलाइन का पूर्ण पालन करना होगा। इसके लिए चुनाव कार्य में लगे प्रत्येक अधिकारी व कार्मिक को आरोग्य सेतू एप डाउनलोड करना होगा। फेस मास्क व सेनेटाइजेशन का पूरा पालन करना होगा। इसके लिए ब्लॉक लेवल पर खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नोडल स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। मतदान केन्द्रों पर हैल्थ टीमों के थर्मल स्केनिंग के जरिए हैल्थ स्क्रीनिंग की पूर्ण व्यवस्था करनी होगी।

Join Whatsapp 26