करवा चौथ पर बीकानेर में इस समय निकलेगा चांद

करवा चौथ पर बीकानेर में इस समय निकलेगा चांद

जयपुर। करवा चौथ आज है। सुहागिनों ने आज करवा चौथ का व्रत रखा हुआ है। अपने पति की लम्बी आयु के लिए सुहागिनें चंद्रमा के दर्शन कर अपना व्रत तोड़ेंगी। अब सवाल है कि राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा। तो मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा। सुबह से सूरज निकला हुआ था। आसमान साफ है। हवाएं चल रही हैं। तो पूरी संभावना है कि रात में भी मौसम साफ रहेगा। मौसम साफ रहने की वजह से आज चांद पूरा दिखाई देगा। इसलिए करवा चौथ पर सुहागिनों को चंद्रमा के दर्शन के लिए आज इंतजार नहीं करना होगा। राजस्थान के कई मुख्य शहरों में चंद्रोदय (रूशशठ्ठ क्र कब होगा जानें। जयपुर में रात 8.26 बजे चंद्रोदय (रूशशठ्ठ क्रद्बह्यद्ग) होगा। वैसे राजस्थान के अधिकतर शहरों में चंद्रमा 8.33 के आस-पास निकलेगा।
करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद जानें
जोधपुर – रात 8: 26 बजे।
उदयपुर – रात 8.41 बजे।
जयपुर – रात 8.26 बजे ।
कोटा – रात 8.23 बजे ।
बीकानेर – रात 8.27 बजे।
अलवर – रात 8.13 बजे।
झुंझुनूं – रात 8.18 बजे।
सीकर – 8.20 बजे।
करवा चौथ व्रत क्या है जानें?
करवाचौथ व्रत में चांद की पूजा होती है। इस दिन सुबह व्रत की कथा पढ़ी जाती है। महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं। महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा की विधिवत पूजन के बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत का समापन करती हैं। इसलिए महिलाओं को चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार रहता है। करवे से चंद्रमा को अघ्र्य दिया जाता है। मां करवा और गणेश जी की पूजा की जाती है।

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |