इंतजार होने वाला है खत्म…इतने घंटे में दस्तक देगा मानसून

इंतजार होने वाला है खत्म…इतने घंटे में दस्तक देगा मानसून

नई दिल्ली. देश में मानसून का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने बुधवार को कहा कि केरल में मौसम की स्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 48 घंटों में मानसून लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व के इलाकों की तरफ बढ़ सकता है। आमतौर पर 1 जून को पहुंचने वाला मानसून 5 दिन से केरल के तट से 400 किलोमीटर दूर अटका हुआ है। केरल में यह अगले 48 घंटों में दस्तक दे सकता है। अरब सागर में उठे तूफान ‘बिपरजॉय’ ने मानसून के केरल की तरफ बढ़ने की रफ्तार काफी कम कर दी है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के देरी से आने के बाद भी बारिश सामान्य रहेगी। मानसून की शुरुआत के साथ ही केरल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |