Gold Silver

मानसून : बीकानेर में भीगी सड़कें, जाते-जाते बरसेगा, कब होगी विदाई, जानिए पूरा अपडेट

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जाता मानसून अभी भी कुछ न कुछ बरस ही रहा है। लगातार पांचवें दिन भी शाम को शहरी क्षेत्र में बादल बरसें हालांकि सड़कें ही गील हो पाई। शुक्रवार शाम को आधे घंटे तक बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून जाते-जाते और बरसेगा। विभाग ने कल यानि शनिवार को बारिश की संभावना जताई है। चार-पांच अक्टूबर के बाद से मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने व मानसून विदा होने की संभावना है।

पिछले साल 6 अक्टूबर काे विदा हुआ था मानसून
राजस्थान में पिछले साल 24 जून को मानसून की एंट्री हुई थी और 6 अक्टूबर काे विदाई। पिछले 5 साल से लगातार मानसून की विदाई अक्टूबर में हो रही है। साल 2020 में पूरे राजस्थान में बारिश का औसत 450MM रहा था। पूर्वी राजस्थान की बात करें तो 594MM बारिश हुई थी, जो सामान्य से 2 फीसदी कम थी। पश्चिमी राजस्थान में 336MM बारिश हुई थी।

Join Whatsapp 26