
आज सांसद में ‘श्वेत पत्र’ पेश कर सकती है मोदी सरकार,जाने क्या होता है श्वेत पत्र।






आज सांसद में ‘श्वेत पत्र’ पेश कर सकती है मोदी सरकार,जाने क्या होता है श्वेत पत्र।
नई दिल्ली। सरकार आज संसद में अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र पेश कर सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश करते हुए यूपीए सरकार के दौरान देश की आर्थिक स्थिति और एनडीए सरकार के दौरान देश की आर्थिक स्थिति में आए बदलावों पर श्वेत पत्र संसद में पेश करने का एलान किया था। सरकार, श्वेत पत्र अपने इस दावे को स्पष्ट करने के लिए ला रही है कि कांग्रेस की यूपीए सरकार में देश की अर्थव्यवस्था संकट में थी और अब मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था संकट से निकल गई है और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। इसके जवाब में कांग्रेस भी ब्लैक पेपर लाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर ब्लैक पेपर पेश कर सकते हैं।
क्या होता है श्वेत पत्र
श्वेत पत्र एक अनौपचारिक रिपोर्ट होती है, जिसमें किसी विषय के बारे में ज्ञात जानकारी या एक सर्वेक्षण/अध्ययन के परिणाम का सारांश होता है। श्वेत पत्र किसी भी विषय के बारे में हो सकता है, लेकिन यह हमेशा चीजों के काम करने के तरीकों को बेहतर बनाने के सुझाव देता है। यह आमतौर पर सरकार द्वारा अनुवर्ती कार्रवाई या कम से कम एक निष्कर्ष के लिए प्रकाशित किया जाता है। श्वेत पत्रों का उपयोग सरकारी नीतियों और कानून को प्रस्तुत करने और जनता की राय का आकलन करने के लिए किया जाता है।


