देश में घट रहे मोबाइल यूजर्स:दो महीने में 54.77 लाख लोगों ने मोबाइल से बनाई दूरी

देश में घट रहे मोबाइल यूजर्स:दो महीने में 54.77 लाख लोगों ने मोबाइल से बनाई दूरी

नई दिल्ली देश में मोबाइल यूजर्स की संख्या लगातार घट रही है। पिछले दो महीने में 54.77 लाख लोगों ने मोबाइल से दूरी बनाई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के अनुसार अक्टूबर 2022 में देश भर में मोबाइल यूजर्स की संख्या 114.36 करोड़ हो गई हैं। जबकि अगस्त महीने में लगभग 114.91 करोड़ मोबाइल यूजर्स थे। सितंबर माह में मोबाइल यूजर्स की संख्या 36.64 लाख घटकर 114.54 करोड़ हो गई थी। वहीं अक्टूबर माह में 18.13 लाख मोबाइल यूजर्स कम हुए हैं।

जियो से 14.14 लाख और एयरटेल से 8.05 लाख यूजर्स जुड़े
रिलायंस जियो टेलीकॉम सेक्टर में अपना दबदबा बनाए हुए है और अपनी नंबर वन की पोजीशन पर कायम है। अक्टूबर में जियो ने 14.14 लाख नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इससे जियो नेटवर्क के यूजर्स की संख्या बढ़कर 42.13 करोड़ पहुंच गई है। वहीं भारती एयरटेल से अक्टूबर में 8.5 लाख नए यूजर जुड़े हैं। इसके बाद एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या 36.50 करोड़ हो गई है।

वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स कम हुए
वोडाफोन आइडिया के यूजर्स लगातार कम हो रहे हैं। वोडाफोन-आइडिया कंपनी के 35.09 लाख यूजर्स ने अक्टूबर में नेटवर्क को छोड़ा है। इससे कंपनी के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 24.56 करोड़ रह गई है। वहीं बीएसएनएल के 5.92 लाख यूजर्स कम हुए हैं। इससे इसके यूजर्स की संख्या घटकर 10.86 लाख रह गई है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |