मोबाइल बना भाजपा की गलफांस,क्या गहलोत बनेंगे चैंज मेकर,मोदी हुए सक्रिय

मोबाइल बना भाजपा की गलफांस,क्या गहलोत बनेंगे चैंज मेकर,मोदी हुए सक्रिय

बीकानेर। महाराष्ट्र में तेजी से बदले घटनाक्रम के बीच बीकानेर में भी राजनीतिक उथल पुथल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि नगर निगम में महापौर के चुनाव को लेकर दोनों ही राजनीतिक दलों ने कमरकस ली है। जहां भाजपा ने अपने पार्षदों बचाये रखने की जुगत में लगी है। वहीं कांग्रेस भाजपा व निर्दलीय पार्षदों के कैंप में सैंधमारी की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है भाजपा की रणनीतिकारों का एक निर्णय भाजपा पर भारी पड़ता दिख रहा है। जिसको लेकर भाजपा कैंप में चिंता की लकीरें देखी जा सकती है। हांलाकि भाजपा के आंका इस बात को लेकर आश्वस्त है कि वे निगम में अपना बोर्ड बना लेंगे। लेकिन उनको यह डर भी सताने लगा है कि उनकी एक भूल कही पासा न पलट दे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले आठ दिनों से बाड़ेबंदी का शिकार भाजपाई पार्षदों को एक दिन मोबाइल पर अपने परिजनों से बात करने की मिली छूट अब भाजपा रणनीतिकारों के लिये जी का जंजाल बन गई है। इस दौरान उनका कितनों से संपर्क हुआ और उनसे क्या बातचीत हुई। इसको लेकर भाजपा के कैंप में खासी हलचल मची हुई है।
बाहर की खबरों से डिग रहा है भाजपाई कैंप
अंदर से खबरें आ रही है कि एक दिन की मोबाइल बातचीत की छूट के दौरान भाजपा-निर्दलीय पार्षदों की बातचीत के बाद क्रांस वोटिंग की खबरों से भाजपाई कैंप में खलबली मची हुई है और अब एक दूसरे पर भरोसा करना भी भाजपा के लिये भारी पड़ रहा है।
क्या चैंज मेकर भी भूमिका में रहेंगे गहलोत
इस बीच भाजपा के हिस्सा रहे गोपाल गहलोत की भूमिका को लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही है। राजनीतिक जानकार मान रहे है कि गोपाल अगर सक्रियता दिखाते है तो वे महापौर चुनाव में उठापठक करने में सक्षम है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनावों से नाराज चल रहे गोपाल गहलोत के पास तुरूप का वो पता है जिससे महापौर चुनाव की बाजी पलट सकती है। किन्तु अभी तक के घटनाक्रम में उनकी अनुपस्थिति कुछ ओर ही संकेत दे रही है। अब देखना है कि कांग्रेस के लिये गोपाल गहलोत तारणहार बनते है या खुद सीएम अशोक गहलोत।
मोदी भी हुए सक्रिय
उधर महापौर चुनाव को लेकर मोदी डेयरी के एमडी अशोक मोदी भी सक्रिय हो गए है। परिणामों के बाद बहुमत नहीं मिलने से एकबारगी उम्मीदें छोड़ चुके अशोक मोदी को पिछले तीन दिनों से बदलते घटनाक्रम ने सक्रिय कर दिया है। ऐसी खबरें आ रही है कि कुछ निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में लाने की जिम्मेदारी मोदी ने संभाली है और वे इसके लिये हर संभव प्रयासों में लग गये है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |