
विधायक महोदय इस तरफ भी दे थोड़ा ध्यान, समस्याओं का अब तक नहीं हुआ समाधान, देखे वीडियो




विधायक महोदय इस तरफ भी दे थोड़ा ध्यान, समस्याओं का अब तक नहीं हुआ समाधान, देखे वीडियो
खुलासा न्यूज़। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने विधायक आपके द्वार अभियान शुरू किया है। इसके तहत वार्ड में जाकर आमजन की समस्याओं को सुन रहे हैं। लेकिन विधायक महोदय शहर में ऐसी कई बड़ी समस्याएं हैं, जिनके समाधान की कोई बात ही नहीं होती है। सड़कों की स्थिति तो आपसे भी शायद छुपी नहीं है। टूटी सड़कों ने शहर वासियों के हाल बेहाल कर रखे हैं। जगह-जगह सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। सीवरेज की भी समस्या शहर में अब तो आम हो गई है। पिछले लंबे समय से शहर में अमृत योजना फेस टू का भी काम चल रहा है। इस वजह से जगह-जगह सड़कों को बंद कर दिया गया। इससे भी जनता काफी परेशान है। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर नाले आज भी खुले ही पड़े हैं। जबकि मानसून की बारिश में नगर निगम को उनकी सफाई याद आती है। थोड़ी बहुत लीपा-पोती भी होती है लेकिन उसके बाद हालात जस के तस ही रह जाते हैं। बात करें जस्सूसर गेट के पास स्थित सैटेलाइट अस्पताल की तो इसके पास में एक नाला लंबे समय से खुल ही पड़ा है। इसकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। जबकि पास में ही बड़ा सैटेलाइट अस्पताल भी है। बड़ी संख्या में यहां मरीज भी आते हैं। ऐसे में विधायक महोदय इस समस्या का समाधान भी होना जरूरी है। जनसुनवाई कार्यक्रम काफी अच्छा है, लेकिन समस्याओं का समाधान भी आवश्यक है।




